Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

टाइम्स ग्रुप ने अपना बांग्ला दैनिक ‘ई समय’ बेच दिया, बेचा किसे ये इंट्रेस्टिंग है!

टाइम्स ग्रुप ने अपना बंगाली अखबार ई समय बेच दिया है. यह पेशे से अधिवक्ता संजय बसु, जो बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी हैं, ने खरीदा है.

डील कितने में हुई यह साफ नहीं है, लेकिन जिस टाइडिंग्स मीडिया एंड कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड ने देश के सबसे पुराने और बड़े मीडिया हाउस के अखबार ई समय का स्वामित्व हासिल किया है वह महज एक महीने पुरानी बनी कंपनी है.

एक और बात दिलचस्प है वह ये कि इस अधिग्रहण की घोषणा भी एडवोकेट संजय बसु की तरफ से उनके लिंक्डइन पेज पर की गई. उन्होंने लिखा कि अनुराग चौधरी और मैनें एक प्रमुख बंगाली अखबार और डिजिटल आउटलेट ई समय का अधिग्रहण किया है. आज एक रोमांचक सफर की शुरुआत.

बता दें कि एक्विलॉ के पार्टनर व कलकत्ता हाईकोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल सरकार के स्थायी अधिवक्ता संजय बसु ने व्यवसायी अनुराग चौधरी के साथ मिलकर इस फर्म की स्थापना की है. अनुराग चौधरी हिमाद्री स्पेशियलिटी केमिकल लिमिटेड के चेयरमैन, एमडी व सीईओ हैं.

इसके अलावा एक जानकारी और सामने आई है कि, एडवोकेट संजय बसु मार्च 2023 में ईडी द्वारा कथित पोंजी स्कैम के सिलसिले में छापेमारी के बाद जांच का सामना कर चुके हैं.

टाइम्स ग्रुप ने साल 2012 में ई समय को नवरात्रि के पहले दिन लॉन्च किया था. इसका उद्देश्य आनंद बाजार पत्रिका के सीधे मुकाबला करने का था. एक इंटरनल सूत्र का कहना है कि बीते कुछ सालों से टाइम्स ग्रुप इस ब्रॉडशीट दैनिक अखबार के परिचालन में इंट्रेस्ट नहीं ले रहा था, कंपनी लंबे समय से इसे बेचने की सोच रही थी लेकिन किसी अन्य मीडिया समूह के साथ उसकी डील सेट नहीं हो पाई.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन