Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

टाइम्स ग्रुप में विनीत चौहान, संजय सिंह और जंगजीत अहलावत की बदली जिम्मेदारी

देश के प्रमुख मीडिया समूहों में शामिल टाइम्स ग्रुप ने अपने विभिन्न बिजनेस वर्टिकल्स को मजबूत बनाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर नई नियुक्तियों और जिम्मेदारियों की घोषणा की है। कंपनी की ओर से जारी आंतरिक सूचना के अनुसार विनीत चौहान, संजय सिंह और जंगजीत सिंह अहलावत को नई भूमिकाएं सौंपी गई हैं।


विनीत चौहान को समूह के रियल एस्टेट पोर्टफोलियो की जिम्मेदारी दी गई है। वह ग्रुप सीईओ के मार्गदर्शन में रियल एस्टेट परिसंपत्तियों के प्रबंधन और बिक्री से जुड़े कार्यों का नेतृत्व करेंगे। इसके साथ ही वह पहले की तरह फैसिलिटी मैनेजमेंट वर्टिकल की कमान भी संभालते रहेंगे।


वहीं, बीपीएचसीएल के सीईओ संजय सिंह को प्रोजेक्ट्स–ऑफिसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर वर्टिकल का नेतृत्व सौंपा गया है। दो दशक से अधिक समय से समूह से जुड़े संजय सिंह अब टाइम्स ग्रुप की विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन और समयबद्ध डिलीवरी की निगरानी करेंगे।


इसके अलावा, जंगजीत सिंह अहलावत को हेड–प्रोक्योरमेंट, एनएमआई नियुक्त किया गया है। वह समूह की खरीद प्रक्रियाओं, लागत नियंत्रण और विभिन्न कंपनियों में प्रोक्योरमेंट सिस्टम के बेहतर समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे।

कंपनी का कहना है कि यह पुनर्गठन जवाबदेही बढ़ाने, विभिन्न विभागों के बीच तालमेल मजबूत करने और बिजनेस की बदलती जरूरतों को अधिक प्रभावी ढंग से पूरा करने के उद्देश्य से किया गया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन