Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

टाइम्स नेटवर्क का 9.9 ग्रुप के डिजिट डॉट इन पर कब्जा

टाइम्स नेटवर्क ने 9.9 ग्रुप के वेंचर डिजिट डॉट इन को खरीद लिया है. इस अधिग्रहण में डिजिट का प्रिंट और डिजिटल बिजनेस अब टाइम्स नेटवर्क का हिस्सा हो गया है.

बता दें कि टाइम्स नेटवर्क लगातार डिजिटल पब्लिशिंग बिजनेस में विस्तार कर रहा है और डिजिट.इन के अधिग्रण से उसके विस्तार को गति मिलने के तौर पर देखा जा रहा है. टाइम्स नेटवर्क की पहले से ही 110 मिलियन से ज्यादा यूजर्स तक पहुंच है. साथ ही 1 बिलियन से ज्यादा मंथली वीडियो व्यूज प्राप्त करता है.

क्या है डिजिट डॉट इन?
डिजिट.इन साल 2001 में एक मैगजीन के साथ मार्केट में आया था. पिछले कुछ वर्षों में डिजिट ने अपनी ऑनलाइन उपस्थिति का विस्तार किया है. डिजिट.इन अपने वाइब्रेंट कम्युनिटीज के लिए भी प्रसिद्ध है. सामूहिक रूप से डिजिट और डिजिट स्क्वाड की कुल पहुंच 180 मिलियन तक आंकी जाती है.

इस मौके पर टाइम्स ग्रुप के सीईओ (न्यू मीडिया इंवेस्टमेंट) एन सुब्रमण्यम ने कहा कि, हम हाई वैल्यू वाली कम्युनिटी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. यह नेटवर्क पर नए ऑडियंस को लाने में मदद करेगा. हमें विश्वास है कि टाइम्स ग्रुप के संरक्षण में, डिजिट की मौजूदा विरासत और नेतृत्व कई गुना बढ़ जाएगा.

वहीं, 9.9 ग्रुप के फाउंडर और डायरेक्टर विकास गुप्ता ने कहा, डिजिट पिछले 24 वर्षों से भारत का टेक नेविगेटर रहा है, और हम यह घोषणा करते हुए रोमांचित हैं कि इसे देश के सबसे बड़े पब्लिशर (द टाइम्स नेटवर्क) के तौर पर नया घर मिला है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन