Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

नविका कुमार के शो में भिड़े वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष और लेखक आनंद रंगनाथन, देखें वीडियो

https://twitter.com/govindprataps12/status/1834587101171536346?s=46

सोशल मीडिया पर टाइम्स नाउ नवभारत की एक वीडियो क्लिप बड़ी तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो क्लिप में वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष और लेखक आनंद रंगनाथन के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है. वहीं, चैनल की एडिटर इन चीफ और एंकर नविका कुमार दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करती देखी जा रही हैं.

दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ी की एक दूसरे की तरफ आक्रामक अंदाज में लपकते हुए देखा जा रहा है. कहा जा रहा है कि डिबेट में यदि अन्य लोग न होते तो मामला हाथापाई तक जा सकता था. चैनल के शो में बहस चल रही थी, ‘लेकतंत्र खतरे में’ और चर्चा करने वाले ही आपस में गुत्थमगुत्था होते बचे.

यह वीडियो क्लिप टाइम्स नाउ नवभारत पर प्रसारित होने वाले नविका कुमार के शो ‘सवाल पब्लिक का’ की डिबेट का है. कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर चर्चा हो रही थी. बताया जा रहा है कि पत्रकार आशुतोष ने आनंद रंगनाथन पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया, इसे लेकर दोनों में तीखी झड़प हुई.

केजरीवाल के बाद चर्चा नरेंद्र मोदी और सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की मुलाकात को लेकर बात निकली. इसमें बीजेपी प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने कोई टिप्पणी की, जिसके बाद माहौल गर्म हो गया.

देखें वीडियो….

https://twitter.com/ssrajputinc/status/1834837160672837914?s=46

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन