Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टाइम्स नाउ के सर्वे में तो कांग्रेस किशनगंज लोकसभा सीट भी हार रही है!

अभिनव कुमार सिंह-

टाइम्स नाउ और टीआरजी प्रथम चरण चुनाव से पूर्व अपने ओपीनियन पोल में पूरे देश में एनडीए को 376 से 406 सीटें दे रहा है। जिस में अकेले भाजपा को 325 से 350 सीटों पर जीतते हुए दिखा रहा है।

वहीं बिहार में 56 प्रतिशत वोट शेयर के साथ एनडीए को 37 सीटों पर जीतते हुए बता रहा है। जिस में भाजपा 17, जदयू 15 और चिराग (रामबिलास) को 5 सीटों पर विजयी होते हुए दिखा रहा है। राजद को दो और एक अन्य के खाते में दिखा रहा है। अगर ऐसा रहा तो मतलब साफ है कि कांग्रेस किशनगंज लोकसभा सीट भी हार रही है।

खैर जो भी हो, एक बार पुनः प्रथम चरण के प्रचार समाप्त होने से पहले बता दे रहा हूँ कि मेरा आंकलन वही, जो चार फरवरी को आप सभी के समक्ष रखा था। पूरे देश में एनडीए 344 से 374 सीटों पर जीत सकती है और भाजपा अपने दम पर तीन सौ पार करते हुए तीन सौ पच्चीस सीट जीत सकती है।

बिहार में 35 से लेकर 39 सीटों पर विजयी हो सकती है। वहीं यूपी में 74 से 76 सीटों पर विजयी हो सकती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन