Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

टाइम्स नाउ से श्रेया ढौंडियाल और एनडीटीवी से सचिन सिंह के बारे में सूचनाएं

टीवी पत्रकारिता जगत से दो बड़ी खबरें सामने आई हैं। एक ओर जहां वरिष्ठ पत्रकार श्रेया ढौंडियाल को ‘टाइम्स नाउ’ पर प्रतिष्ठित डिबेट शो ‘नेशन वांट्स टू नो’ की कमान सौंपी गई है, वहीं दूसरी ओर सचिन सिंह को एनडीटीवी ने एग्जिक्यूटिव एडिटर (असाइनमेंट) पद पर नियुक्त किया है।


श्रेया ढौंडियाल संभालेंगी ‘नेशन वांट्स टू नो’

टाइम्स नाउ ने अपने प्रमुख शो ‘नेशन वांट्स टू नो’ के लिए नया चेहरा घोषित कर दिया है। अब इस शो की मेजबानी श्रेया ढौंडियाल करेंगी। चैनल ने हाल ही में शो का प्रोमो भी जारी किया है। यह शो सोमवार से शुक्रवार, शाम 7 बजे प्रसारित किया जाएगा।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वालीं श्रेया का जन्म लखनऊ में हुआ था। उनके पिता भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। श्रेया को पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो दशक का अनुभव है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘जी न्यूज’ से की थी, इसके बाद उन्होंने ‘एबीपी न्यूज’ और ‘सीएनएन न्यूज18’ में भी अहम भूमिकाएं निभाईं।

श्रेया ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से इतिहास में ऑनर्स किया है और इसके बाद IIMC से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म की पढ़ाई की। अपने करियर में उन्हें बेस्ट रिपोर्टर और बेस्ट डॉक्यूमेंट्री जैसे कई सम्मान भी मिल चुके हैं।


एनडीटीवी में सचिन सिंह को मिली बड़ी भूमिका

दूसरी तरफ, एनडीटीवी ने सचिन सिंह को एग्जिक्यूटिव एडिटर (असाइनमेंट) के पद की जिम्मेदारी सौंपी है। सचिन को मीडिया इंडस्ट्री में 17 साल से ज्यादा का अनुभव है और उन्होंने अपने करियर में इंडिया टुडे ग्रुप, टाइम्स नाउ, न्यूजएक्स, डीडी न्यूज और वॉयस ऑफ इंडिया जैसे प्रमुख संस्थानों में काम किया है।

कंपनी के इंटरनल मेल के मुताबिक, सचिन सिंह खोजी पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व और न्यूजरूम मैनेजमेंट में गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने कई एक्सक्लूसिव खबरों की अगुवाई की है और रिपोर्टिंग टीमों को दिशा दी है। साथ ही उन्होंने टीवी और डिजिटल दोनों माध्यमों पर व्यापक कवरेज को साकार किया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन