Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

टाइम्स नाउ-जी न्यूज के चंदौली रिपोर्टर ने सियार को भेड़िया बताकर फैलाई सनसनी, देखें चेतावनी पत्र

यूपी के जनपद चंदौली से जी मीडिया और टाइम्स नाउ के स्टेड हेड को पत्र भेजकर भविष्य में फर्जी खबर न चलाने की चेतावनी दी गई है. दोनों चैनलों के पत्रकार को यह चेतावनी सियार को भेड़िया बताकर जबरन सनसनी फैलाने को लेकर दी गई है.

17 सितंबर, मंगलवार को जारी जिला सूचना अधिकारी प्रवीण मालवीय की तरफ से जारी पत्रांक- 63 में कहा गया है कि, चहनियॉ रेंज के अंतर्गत भेड़िया द्वारा हमला कर कुछ व्यक्तियों के घायल करने की तथ्यहीन-आधारहीन खबर प्रसारित की गई जबकि उक्त घटना में जंगली जानवर सियार की पुष्टि की गई.

खबर से आमजन में दहशत व भय का माहौल है. पत्र में कहा गया है कि चैनल के चंदौली रिपोर्टर सन्तोष जायसवाल द्वारा किसी भी संबंधित अधिकारी से मामले में कोई वर्जन भी नहीं लिया गया है. भविष्य में तथ्यों एवं पुष्टि के आधार पर खबर चलाई जाए. साथ ही कहा गया है कि इस पत्र को गंभीरता से लिया जाए.

पढ़ें लेटर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन