Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

TRAI में नए सदस्य नियुक्त किये गए रितु रंजन मित्तर और मारुति प्रसाद तंगीराला

नई दिल्ली | भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने 13 जनवरी 2025 को अपने प्रशासन में दो नए पूर्णकालिक सदस्यों को शामिल किया। रितु रंजन मित्तर और मारुति प्रसाद तंगीराला को तीन साल की अवधि या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, के लिए सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

रितु रंजन मित्तर को दूरसंचार उपकरण और नेटवर्क के मानकीकरण, अगली पीढ़ी के नेटवर्क (NGN), स्पेक्ट्रम प्रबंधन, रेडियो विनियम, टेलीकॉम और साइबर सुरक्षा, IPv6 रेडी लोगो, और दूरसंचार नियमों के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है।

1985 बैच के भारतीय दूरसंचार सेवा (ITS) अधिकारी मित्तर ने भारत सरकार के दूरसंचार विभाग में 30 से अधिक वर्षों तक विभिन्न भूमिकाओं में सेवाएं दी हैं।

मारुति प्रसाद तंगीराला 1990 बैच के भारतीय डाक और टेलीग्राफ लेखा और वित्त सेवा के अधिकारी हैं। आईआईएम कोलकाता से स्नातक तंगीराला ने 2019 में प्रकाशित “Telecom Sector Regulation in India: An Institutional Perspective” नामक पुस्तक लिखी है।

अपने तीन दशक से अधिक के करियर में उन्होंने दूरसंचार विभाग, ट्राई, बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) और संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जैसे विभिन्न विभागों में सेवाएं दी हैं।

ट्राई ने हाल ही में अपनी वेबसाइट पर इन दोनों नए सदस्यों के नाम को लीडरशिप सेक्शन में अपडेट किया है। वर्तमान में ट्राई के अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी हैं। इन नियुक्तियों से पहले ट्राई की नेतृत्व टीम में प्रोफेसर रंजन बोस और नीलकंठ मिश्रा दो अंशकालिक सदस्य के रूप में शामिल थे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन