अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के छह महीने के कार्यकाल पर चर्चा के दौरान जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर और राजनीतिक वैज्ञानिक कैरोल क्रिश्टिन फेयर विवादों में आ गईं। उन्होंने ट्रंप को लेकर आपत्तिजनक शब्द (चूतिया) का इस्तेमाल किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
यह घटना पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश पत्रकार मोइद पीरजादा के साथ एक पैनल चर्चा के दौरान हुई। बातचीत के बीच जब अमेरिका की विदेश नीति और भारत-चीन संतुलन पर सवाल पूछा गया तो फेयर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप प्रशासन को गैर-विशेषज्ञ बताया। उन्होंने कहा, “मेरे अंदर का आशावाद चाहता है कि हमारी ब्यूरोक्रेसी सब संभाल लेगी, लेकिन निराशावाद कहता है कि अभी तो छह महीने ही हुए हैं और हमें इस शख्स के साथ पूरे चार साल निकालने हैं।” इसके बाद उन्होंने ट्रंप के लिए अपमानजनक शब्द का प्रयोग किया।
फेयर की इस टिप्पणी पर पीरजादा हंस पड़े और मजाकिया लहजे में बोले कि यह शब्द वह अक्सर उर्दू चर्चाओं में इस्तेमाल करते हैं, जिस पर दर्शक आपत्ति जताते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ हालात ऐसे होते हैं जिनमें इस शब्द के बिना बात पूरी नहीं हो सकती।
गौरतलब है कि कैरोल क्रिश्टिन फेयर दक्षिण एशिया की राजनीति और सैन्य मामलों की विशेषज्ञ मानी जाती हैं। उन्होंने रैंड कॉरपोरेशन में वरिष्ठ राजनीतिक विज्ञानी, अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में राजनीतिक अधिकारी और यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में शोध सहयोगी के तौर पर काम किया है।
उनके इस बयान का वीडियो अब एक्स (पूर्व ट्विटर) और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। कई लोग इसे लेकर आलोचना कर रहे हैं तो कुछ उनकी स्पष्टवादिता की सराहना भी कर रहे हैं।
वरिष्ठ पत्रकार प्रभात शुंगलू ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए लिखा है-
अमरीकी पोलिटिकल साइंटिस्ट ने ट्रम्प को लेकर जिस शब्द का इस्तेमाल किया उसमें हैरान होने वाली कोई बात नहीं। ट्रम्प के ही संदर्भ में इस शब्द को अमरीका के कई मानसिक रोग के एक्सपर्टस ने इस किताब में बहुत प्यार से समझाया है।

अपना लोकल अमरीका में वोकल हो रहा है। इस C शब्द के संसदीय संस्करण के रूप में हम यहां कार्बन और सल्फेट जैसे वाइटवॉश कर रहे हैं, उधर शब्द अपनी पूरी शुद्धता में ग्लोबल हुआ जा रहा है। इस शब्द में है ही इतनी इंटेंसिटी। अब खुद देखिए, ट्रंप चचा की शख्सियत को इस एक शब्द ने कितने सुंदर तरीके से पूरा सामने ला दिया है।
(Via: The Bharat Post )-सुभाष सिंह सुमन


