Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीवी27 के संपादक का पक्ष, कहा- आरोप साबित हुए तो पत्रकारिता छोड़ दूंगा

शांतनु शुक्ला-

ये सब मिलकर एक साजिश रच रहे हैं, जब में संस्था में आया तो यहां पर एक डायरेक्टर था जो कि लूट खसोट में लगा था. उसकी सारी चोरी मैंने पकडी. उसके साथ एक लडकी थी जिसको HR ने नियम कायदा ना माने जाने पर नोटिस दिया. तो उसने मेरे ऊपर तमाम तरह के आरोप लगाए.

जांच कमेटी बनी वो उसमें ना जाकर इस्तीफा दे दिया. लड़की के बारे मे अगर आप लोग इसकी पुरानी संस्था में पता करेंगे तो पता चल जाएगा. स्थिति ये थी कि डायरेक्टर ने गाड़ी खरीद कर इसको दी थी. गाड़ी डायरेक्टर के नाम थी.

मैंने डायरेक्टर के कई साथियों को fraud करने पर निकाला. अवनीश जैन कई चैनल के साथ काम करके कई लोगों को blackmail करता है मुझको भी करने की कोशिश की. इसका कोई agreement संस्था के साथ नहीं था.

मैंने मान हानि की नोटिस दी है और अंतिम समय तक लड़ूंगा. इनके पास अगर इनके आरोप का एक भी सबूत मिल जाय तो पत्रकारिता छोडकर चला जाऊँगा.


शान्तनु शुक्ला की तरफ़ से इस पूरे प्रकरण पर आया ये मेल पढ़िए-

TV 27 के प्रधान सम्पादक और चैनल के साथ हो रही है साजिश, निकाला गया निदेशक, महिला साथी और अवनीश जैन मुख्य साजिश कर्ता, जैन और एक महिला को मान हानि का नोटिस..

वरिष्ठ पत्रकार और TV27 के प्रधान सम्पादक शान्तनु शुक्ला के खिलाफ उनकी संस्था द्वारा ग़बन के आरोप में, काम ना करने वाले लोग जो खुद इस्तीफा देकर गए वो आज अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। शान्तनु जी जब संस्था में आया तो यहां पर डायरेक्टर था जो कि लूट खसोट में लगा था, अपनी पत्नी के खाते में पत्रकारों से लाखों रुपये मंगाता था, IT के समन में बड़ा घोटाला किया था, छोटी से छोटी चीज में उसकी चोरी मैंने पकडी, उसके साथ उसकी एक महिला साथी भी थी जिसको HR ने नियम कायदा ना माने जाने पर नोटिस दिया, तो उसने मेरे ऊपर तमाम तरह के आरोप लगाए, जांच कमेटी बनी वो उसमें ना जाकर इस्तीफा दे दिया। उसके के बारे मे अगर आप लोग इसकी पुरानी संस्था (zee News & India News) में पता करेंगे तो पता चल जाएगा कि वो हर जगह अपने बॉस की कृपा पात्र रही है। उस महिला साथी की गाड़ी किसके नाम की है पता लगवा लीजिए। संस्था ने उस निदेशक को और उसके कई साथियों को ग़बन करने पर निकाला उसमें एक पाठक, एक सिंह, एक मिश्रा थे। अवनीश जैन कई चैनल के साथ काम करके कई लोगों को ब्लैक मेल करता है मुझको भी करने की कोशिश की। इसका कोई भी कानूनी एग्रीमेंट संस्था के साथ नहीं था।

मैंने आज अवनीश और उस महिला साथी को मान हानि की नोटिस दी है और अंतिम समय तक न्याया की लड़ाई लडूंगा इनके पास अगर इनके आरोप का एक भी सबूत मिल जाय तो पत्रकारिता छोडकर चला जाऊँगा।

वो लड़की सभी पुराने कर्मचारी को फोन कर के मेरी फर्जी शिकायत करने को बोल रही है ताकि मुझे फँसा सके। उसका और एक कर्मचारी का ऑडियो सुनिए।

अगर वो ल़डकी सही थी तो कंपनी की जांच के सामने क्यों नहीं आयी, इस्तीफा क्यों दिया? और अक्टूबर से अब तक शांत क्यों थी? जल्द ही इस ब्लैकमेल करने वाले संगठन के खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।

पूरा प्रकरण समझने के लिए नीचे लिंक पर जाएं…

टीवी27 के संपादक शांतनु शुक्ला पर कई गंभीर आरोप लगे, भेजा लीगल नोटिस!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन