Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीवी9 समूह को खरीदेगा जी ग्रुप!

खबर है कि जी ग्रुप साउथ की बड़ी मीडिया कंपनी टीवी9 समूह को खरीदेगा. टीवी9 समूहके कुल नौ क्षेत्रीय चैनल हैं. इस ग्रुप को पहले इंडिया न्यूज और न्यूज एक्स के मालिक कार्तिकेय शर्मा ने खरीदने की कोशिश की थी. जागरण समूह ने भी टीवी9 समूह में हिस्सेदारी की कोशिश की थी. टीवी9 समूह को संचालित करने वाली कंपनी असोसिएटेड ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड यानी एबीसीएल का मुख्यालय हैदराबाद है. टीवी9 समूह का कामकाज तीन देशों में है और करीब पांच हजार से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं.

वेंचर कैपटिलिस्ट सी. श्रीनिवास राजू के पास एबीसीएल का लगभग 60 प्रतिशत शेयर हैं. अमेरिका की फर्म ‘सैफ पार्टनर्स’ के पास 20 प्रतिशत शेयर हैं. टीवी9 के फाउंडर और सीईओ रवि प्रकाश व उनकी सहायक कंपनी के पास 20 प्रतिशत शेयर हैं. एबीसीएल में श्रीनिवास राजू और इक्विटी फर्म ‘सैफ पार्टनर्स’ काफी समय से अपनी इक्विटी हिस्सेदारी बेचने की कोशिश में लगी है. एबीसीएल का सबसे ज्यादा शेयर रखने वाले सी. श्रीनिवास राजू उर्फ श्रीनी राजू का कहना है कि बोली की प्रक्रिया शुरू होने के बाद कई पार्टियों ने इंट्रेस्ट दिखाया है. सूत्रों का कहना है कि एबीसीएल और जी समूह के बीच सौदा अंतिम चरण में है. पूरी डील पांच छह सौ करोड़ रुपये के बीच होगी.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन