Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

महिला का वीडियो पोस्ट करने पर ‘अल्जीरी स्कूप’ के संपादक और निदेशक गिरफ्तार!

ल्जीरिया में दो पत्रकारों को गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है. इन पर आरोप है कि एक सरकारी कार्यक्रम में दुर्व्यवहार का शिकार हुई महिला व्यवसायियों के विरोध प्रदर्शन का वीडियो शेयर किया था. अल्जीरिया में राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौन के चार साल पहले सत्ता में काबिज होने के बाद से पत्रकारों को दमन का सामना करना पड़ रहा है.

देश में मामूली आरोपों पर भी लंबे समय तक सजा होने के चांसेज हैं. यहां तक कि कानूनी शुल्क बढ़ने पर कई समाचार आउटलेट बंद हो चुके हैं.

पत्रकारों पर आरोप क्या है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय निगरानी समूह नेशनल कमेटी फॉर लिबरेशन ऑफ डिटेनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, न्यूज वेबसाइट अल्जीरी स्कूप से रिलेटेड पत्रकार सोफियानी घिरोस और फरहत उमर को पिछले सप्ताह उकसाने और नफरत फैलाने वाली भाषा के वीडियो प्रसारित करने के आरोप में कस्टडी में लिया गया है.

मामला क्या था?
महिला स्टार्टअप्स फाउंडरों ने वीडियो में शिक्षा एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण मंत्रालय की ओर से आयोजित एक नवाचार कार्यक्रम के दौरान सरकार पर खुद को अपमानित करने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था. घिरोस अल्जीरी स्कूप में चीफ एडिटर हैं, जबकि उमर वेबसाइट के निदेशक हैं. बता दें कि अल्जीरी स्कूप को 2021 में सरकार द्वारा मान्यता दी गई थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन