Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

लैब उदघाटन के अवसर पर लिफाफे के चक्कर में दो सीनियर पत्रकारों में मारपीट

हरिद्वार के दो सीनियर पत्रकारों में मारपीट हो गई। घटना अपोलो लैब के उदघाटन के मौके पर हुई, जहां काफी संख्या में टीवी चैनलों के पत्रकार पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम में अधिकारी, डॉक्टर और शहर के गणमान्य लोग भी मौजूद थे। तभी वहां पत्रकारों को लिफाफे जिसमें बताया जा रहा कि 500—500 रुपए थे  बांटने शुरु कीये गए। जिसके बाद दो पत्रकारों जिनमे नेशनल न्यूज के पत्रकार  और एक अन्य पत्रकार में गाली-गलौच और मारपीट हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जब लिफाफे बंट रहे थे तब एक पत्रकार ने अपना मोबाइल बाहर निकाला हुआ था और तभी दूसरे पत्रकार ने लिफाफे बांटे जाने का वीडियो बनाने की बात कहते हुए पत्रकार का मोबाइल छीन लिया। इस पर दोनों में पहले गाली-गलौच हुई और इसके बाद हाथापाई शुरु हो गई। शहर के गणमान्य लोग, अधिकारी और डॉक्टर ये देख हैरान हो गए। किसी तरह पास खडे पत्रकारों ने दोनों को अलग किया। दोनों की लैब के बाहर आकर भी गाली-गलौच और हाथापाई हुई। दोनों पत्रकार प्रेस क्लब हरिद्वार से जुडे हैं, इसलिए प्रेस क्लब को दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत भी की है।

मारपीट की घटना से एक बार फिर हरिद्वार के पत्रकारों की थू—थू हो गई है। इस घटना को हाल ही में हुए उस वीडियो से जोडकर देखा जा रहा है जिसमें एक धर्मगुरु से 500—500 रुपए लेते हुए पत्रकारों का वीडियो वायरल हुआ ​था जिसमें कई नेशनल मीडिया के पत्रकार भी दिख रहे थे। इस घटना के बाद ही अब पत्रकार एक दूसरे के पीछे लगे हुए हैं, दोनों गुट एक दूसरे का वीडियो बनाकर वायरल करना चाहते हैं। जिसको लेकर ही अब पत्रकारों में मारपीट हुई है।


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन