Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वीक ऑफ के दिन बुलाकर ‘जी न्यूज’ के HR ने दो महिला पत्रकारों की छुट्टी कर दी!

जी न्यूज’ में भारी उठापटक के बीच लगातार नौकरी छीनने का सिलसिला भी थम नहीं रहा है. इसी कड़ी में अब जी न्यूज हिंदी डॉट कॉम से एक अनोखी खबर सामने आई है.

बताया जा रहा है कि, जी न्यूज से जुड़ी रीजनल वेबसाइट में कई पत्रकारों की नौकरी गई है. यहां वीक ऑफ पर दो महिला पत्रकारों को नौकरी से निकाल दिया गया है. एचआर की तरफ से इन दोनों को फोन कॉल गई और उन्हें ऑफिस बुलाया गया. एक महिला पत्रकार आई तो उन्हें फुल एंड फाइनल के फेर में फंसाकर नौकरी से निकालने की बात कह दी गई. इसके अगले ही दिन दूसरी महिला पत्रकार को एचआर ने नौकरी से निकाल दिया.

इनमें से एक महिला पत्रकार बिजनेस डेस्क पर काम कर रही थी जबकि दूसरी एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत थी, जो वीडियो भी बनाती थी. इनपुट है कि दोनों को ‘हेड काउंट’ कम करने के नाम पर नौकरी से निकाला गया है. फिलहाल दोनों को एक झटके में बेरोजगार बनाने वाले जी न्यूज डॉट कॉम से और भी कुछ विकेट गिरने वाले हैं और इसी डर के कारण वेबसाइट में काम करने वालों में डर का माहौल है.

संपादक ने भी दिया इस्तीफा
इतना ही नहीं, पुष्ट सूत्रों ने जानकारी दी है कि इस वेबसाइट के संपादक आलोक कुमार ने भी इस्तीफा दे दिया है और वह इसी महीने यानी मई में ही दूसरी वेबसाइट जॉइन करने वाले हैं. आलोक कुमार ने हाल में अपनी टीम को इस बात की जानकारी दे दी थी कि कुछ लोगों को नौकरी से निकाला जाएगा. हालांकि, उनसे एचआर ने लिस्ट मांगी थी कि किसको टीम से बाहर किया जा सकता है. कुछ लोग कहते हैं कि आलोक कुमार के कहने पर ही टीम के ‘हेड काउंट’ कम किए गए लेकिन कुछ का कहना है कि संपादक ने इसी कारण से इस्तीफा दिया है कि हर रोज इस तरह की बातें हो रही हैं जिससे टीम में भी गलत संदेश जा रहा था. इस बात में कितनी सच्चाई है, ये तो नहीं पता लेकिन जब आलोक कुमार ने नवभारत टाइम्स डॉट कॉम में संपादक का जिम्मा संभाला था, तब भी वहां से छंटनी हुई थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन