Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

वरिष्ठ पत्रकार उदय सिन्हा वेंटीलेटर पर, पुत्र हर्ष दिल्ली में फंसा!

उदय सिन्हा जी

लखनऊ से एक बड़ी खबर आ रही है. द हिंदू से लेकर द पायनियर, स्वतंत्र भारत समेत दर्जनों अखबारों-न्यूज चैनलों में कार्यरत रहे वरिष्ठ पत्रकार उदय सिन्हा को सांस की दिक्कत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में आक्सीजन की कमी के चलते उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है. उन्हें लखनऊ के महानगर स्थित आशा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दुखद बात ये है कि उनका पत्र हर्ष लाक डाउन के इस दौर में दिल्ली में फंसा हुआ है.

उदय सिन्हा के पुत्र हर्ष से मिली जानकारी के मुताबिक दिसंबर महीने में उदय सिन्हा जी के मस्तिष्क का आपरेशन हुआ था, किसी न्यूरो प्राब्लम के चलते. उसके बाद से उनकी तबियत नासाज रहने लगी. कल शाम उन्हें सांस लेने में अचानक दिक्कत होने लगी. उन्हें नजदीकी आशा अस्पताल ले जाया गया. बाद में आक्सीजन की कमी होने से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है.

लखनऊ के पत्रकार संगठनों, वरिष्ठ पत्रकारों और योगी शासन से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों से अपील है कि वरिष्ठ पत्रकार उदय सिन्हा को फौरन बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए. दिल्ली में फंसे उनके पुत्र हर्ष को तत्काल लखनऊ लाने की व्यवस्था की जाए.

उदय सिन्हा जी के पुत्र हर्ष का मोबाइल नंबर- 8799771462

अपडेट- वरिष्ठ पत्रकार और सीएम योगी के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने अपने स्तर से पहल करते हुए उदय सिन्हा जी के पुत्र हर्ष के लिए यात्रा पास बनवाने में जुट गए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन