Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अंबानी वाले जियोस्टार में उदित शर्मा की बड़ी नियुक्ति, दूसरी सूचना महिला एंकर की है!

हाल ही में रिलायंस जियो और डिज्नी स्टार के मर्जर के बाद तैयार हुए नए वेंचर में उदित शर्मा की नई नियुक्ति की गई है. शर्मा को ग्रुप में बतौर एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और बिजनेस हेड के तौर पर रखा गया है.

अपने लिंकडइन पोस्ट पर शर्मा ने इस बाबत जानकारी साझा करते हुए लिखा है- वह ईशान चटर्जी, संजोग गुप्ता और किरण मणि के साथ काम करने लोकर काफी एक्साइटेड हैं. आगे लिखा है कि वह जियोस्टार के प्रीमियम स्पोर्ट्स बिजनेस को लीड करेंगे.

Jiostar से पहले उदित वन इंप्रेशन में चीफ बिजनेस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे थे. इससे पहले वह शेयरचैट, हॉटस्टार और फ्रीचार्ज जैसे प्लेटफार्मों में बड़ा पद संभाल चुके हैं.


दूसरी खबर, टीवी न्यूज एंकर आहना पुंज को लेकर है. बताया जा रहा है कि उन्होंने जी मीडिया को अलविदा कहकर एशियन न्यूज नामक चैनल को नया ठिकाना बना लिया है.

पुंज, एशियन में बतौर एंकर-सीनियर प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी संभालेंगी.

अहाना करीब एक दशक तक जी मीडिया के साथ जुड़ी रही हैं. उन्होंने वर्ष 2014 में जी बिजनेस से मीडिया करियर की शुरू किया था. अब वह एशियन के साथ काम करेंगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन