Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

मैत्री क्रिकेट मैच ; उन्नाव में पुलिस हारी, पत्रकार जीते!

उन्नाव | यूपी के जनपद उन्नाव पुलिस एकादश और उन्नाव प्रेस एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन निखत क्रिकेट स्टेडियम में किया गया। उक्त आयोजन में विधायक सदर पंकज गुप्ता मुख्य अतिथि रहे, उन्नाव पुलिस टीम की अगुवाई गौरांग राठी जिलाधिकारी महोदय उन्नाव एवं दीपक भूकर पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव एवं उन्नाव प्रेस टीम की अगुवाई ज्ञानेंद्र सिंह व गौरव शर्मा द्वारा की गयी।

उन्नाव प्रेस टीम द्वारा टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्नाव पुलिस एकादश ने निर्धारित 12 ओवरों में 06 विकेट के नुकसान पर कुल 95 रन बनाये।

इसमें जिलाधिकारी महोदय ने 14 गेंद पर सर्वाधिक 25 रन बनाये। उन्नाव प्रेस टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गौरव शर्मा ने 03 ओवर में 18 रन देकर 02 विकेट प्राप्त किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेस एकादश ने 11 ओवर में 04 विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिसमें अजय कुमार ने 24 गेंद पर सर्वाधिक 34 रन बनाये एवं पुलिस एकादश की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दुर्गेश सिंह ने 03 ओवर में 06 रन देकर 02 विकेट प्राप्त किये।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रेस एकादश के अजय कुमार को प्रदान किया गया। बेस्ट बल्लेबाज सूरज सिंह व बेस्ट गेंदबाज गौरव शर्मा रहे। क्रिकेट मैच मे कंमेन्ट्री में का0 प्रशान्त यादव एवं स्कोरिंग में का0 रोहित भड़ाना की अहम भूमिका रही।

पुलिस एकादश- डीएम उन्नाव गौरांग राठी, एसपी उन्नाव दीपक भूकर, ASP(N) अखिलेश सिंह, ASP(S) प्रेम चंद, सीओ सिटी सोनम सिंह, सीओ हसनगंज संतोष सिंह, सीओ बांगरमऊ अरविन्द चौरसिया, प्रशिक्षु सीओ प्रदीप मौर्या, प्रतिसार निरीक्षक अब्दुल रशीद, थानाध्यक्ष दही उ0नि0 संजीव कुशवाहा, हेड कांस्टेबल संजीव यादव इत्यादि शामिल रहे।

प्रेस एकादश- ज्ञानेन्द्र कुमार, सूरज सिंह, गौरव शर्मा, प्रवेश सिंह, संकल्प दीक्षित, अनुज गुप्ता, सत्यम सिंह, आशुतोष पाण्डेय, योगेंद्र सिंह, अजय कुमार इत्यादि शामिल रहे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. अनन्त वर्मा

    January 29, 2025 at 9:37 pm

    कभी कभी भडास का खबर चयन मेरी समझ से बाहर होता है ये उन्नाव के पेपरों के सीटी एडीशन में चलाये जाने वाले खबर को इतना महत्व आश्चर्य जनक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन