Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति चुनाव में अध्यक्ष, सचिव व अन्य पदों पर रिकाउंटिंग की मांग, हंगामे के आसार!

त्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के चुनाव नतीजों को लेकर रिकाउंटिंग के लिए आपत्ति पत्र दिए जाने की बात सामने आ रही है. कहा तो यहां तक जा रहा है कि इसे लेकर छिटपुट हंगामा होने की भी उम्मीद है.

इस मसले पर भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में सचिव पद पर निर्वाचित आउटलुक संवाददाता भारत सिंह ने कहा कि, “अब क्या हो सकता है, किसी को कोई आपत्ति थी तो पहले ही दर्ज करानी चाहिए थी? रिकाउंटिंग होगी तो चुनाव आयोग पर भी सवाल खड़े होंगे? जबकि आयोग के तीनों सदस्यों ने निर्वाचित लोगों की जानकारी खुद व्हाट्सएप ग्रुपों पर शेयर की है.”

उन्होंने बताया कि समिति के पूर्व सेक्रेटरी रहे शिवशरण सिंह ने सचिव पद पर, मनोज मिश्रा ने अध्यक्ष पद पर, जुबेर ने संयुक्त सचिव पद पर आपत्ति जताई है. इसके अलावा सुनने में आया है कि आज कौशल जी उपाध्यक्ष पद पर आपत्ति जता सकती हैं. कार्यकारिणी पद के लिए भी दो लोग विरोध कर रहे हैं.

भारत सिंह ने कहा कि, “अब इसमें सब डिक्लेयर हो चुका है, यदि किसी को कोई आपत्ति थी तो पहले दर्ज कराते. रिकाउंटिंग का कोई मतलब नहीं बनता, जो करना था तत्काल करते.”

आगे क्या उम्मीद लग रही के सवाल पर उन्होंने कहा कि, “काहे की रिकाउंटिंग. अब कुछ नहीं होना है. आप देखिए मैं तीन वोट से जीता हूं, तीसरी बार. इससे पहले दो चुनाव थोड़े-थोड़े अंतर से हारा. लेकिन मैंने कभी चुनाव प्रक्रिया या आयोग के विरूद्ध आवाज नहीं उठाई. ये भी देखना है न कि रिकाउंटिंग जैसा कदम उठाने पर चुनाव आयोग के सदस्यों और पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े होंगे. इसलिए इसका कोई तुक नहीं बनता.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन