Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज़ नेशन से वैभव शर्मा, दैनिक जागरण से आलोक और संतोष शुक्ला के बारे में सूचनाएं!

टीवी पत्रकार वैभव शर्मा ने एक साल बाद न्यूज नेशन से इस्तीफा देकर इंडिया टीवी के साथ नई पारी शुरू किया है। वैभव पिछले 6 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। वैभव इंडिया न्यूज, सहारा समय जैसे ग्रुप के साथ भी काम कर चुके हैं।


दैनिक जागरण स्टेट ब्यूरो उत्तर प्रदेश के प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट आलोक भैया का जागरण में आज अंतिम कार्य दिवस रहा। हम सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक कामना करते हैं। उनका मार्गदर्शन, सहयोग और स्नेह हमेशा याद रहेगा।


संतोष शुक्ला दैनिक जागरण मेरठ में इनपुट हेड हैं, शब्द सामर्थ्य बहुत अच्छी होने के साथ-साथ सरल भाषा शैली, खोजी प्रवृत्ति का लेखन उनका स्वभाव है। उनके श्रेष्ठ कार्य से प्रभावित होकर दैनिक जागरण ने उनको लखनऊ भेजा। सुल्तानपुर ज़िले के दोस्तपुर के मूल निवासी संतोष शुक्ला इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विद्यार्थी रहे।

2010 कामनवेल्थ खेल नई दिल्ली में काम करने के बाद जागरण मेरठ पहुंचे। भाजपा, मेडिकल साइंस, पर्यावरण विज्ञान, साहित्य और संगीत बीट पर कई चर्चित और सारगर्भित खबरें लिखीं। वेस्ट यूपी में 2013 से 2024 लोकसभा चुनावों तक प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत कई प्रमुख राजनीतिक रैलियों की बेहतरीन रिपोर्टिंग की। सुनीता नारायण की सेंटर फॉर साइंस और यूनिसेफ के कई सेमिनारों में सक्रिय भागीदारी रही।

राजनीति, खेलकूद, साहित्य और संगीत की गहरी जानकारी और विनम्र स्वभाव और पढ़ने की अभिरुचि अन्य पत्रकारों से इन्हें अलग करती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन