Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार अरूण केसरी जी के निधन पर उर्मिलेश को याद आए बीते 38 साल!

उर्मिलेश-

वरिष्ठ पत्रकार अरुण केसरी जी नहीं रहे. उनके निकटस्थ लोगों से मिली सूचना के मुताबिक बीती रात उनका निधन हुआ..

अरुण जी से अभी पिछले ही हफ्ते Press Club of India के गलियारे में मुलाकात हुई थी. उनसे हमारा बहुत पुराना परिचय था-तकरीबन 38 साल पुराना! पहली बार हम लोग पटना में मिले थे, वह UNI-Varta में थे और मैं Navbharat Times में. दोनों रिपोर्टिंग में थे इसलिए अक्सर ही हम लोग मिला करते थे. फिर वह दिल्ली गये. मैं भी दिल्ली वापस पहुंचा. यहां भी समय-समय पर मुलाकात होती रहती थी. कुछ साल पहले जब उनकी बेटी की शादी हुई, हम सपरिवार वहां मौजूद रहे. वर-पक्ष से भी हमारा दोस्ताना था पर हम लोग कन्या पक्ष की तरफ से वहां गये थे..

अरुण जी एक समर्थ पत्रकार थे. रिपोर्टिंग और संपादन, सबमें सक्षम थे. मनुष्य के रूप में अरुण जी हमेशा विनम्र और सहज रहे..मैने उन्हें कभी गुस्से या उत्तेजना में नहीं देखा. हमारी नजर में उनके व्यक्तित्व का यह पहलू खास तौर पर उल्लेखनीय है. हमारी जब कभी मुलाकात होती वह बहुत अपनापन के साथ कहते: क्या साथी, कैसे हैं? घर-परिवार का भी हाल पूछते रहते!

उनके निधन की सूचना से गहरा दुख हुआ. दिवंगत साथी को सादर श्रद्धांजलि! परिवार के प्रति शोक-संवेदना.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन