Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

वरिष्ठ पत्रकार गजेंद्र रावत पर धामी सरकार की छवि दागदार करने को लेकर मुकदमा

त्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार गजेंद्र रावत पर मुकदमा दर्ज होने की खबर है. उनपर धामी सरकार की छवि धूमिल करने सहित अन्य आरोप लगे हैं.

गजेंद्र रावत उत्तराखंड के तेज-तर्रार पत्रकार बताये जाते हैं. वह डिबेट, पैनल डिस्कशन और अपने तीखे व्यंग्य-विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं. रावत डोईवाला के अठूरवाला निवासी हैं.

रावत पर यह मुकदमा श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ द्वारा दर्ज करवाया गया है.

बताया जा रहा है कि रावत पर कथित तौर पर भ्रामक, तथ्यहीन, धार्मिक भावनाएं भड़काने, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति व प्रदेश सरकार की छवि धूमिल करने समेत आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा है. जिसे लेकर राजधानी के डालनवाला कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है.

आरोप है कि उन्होंने 28 अप्रैल 2024 को अपने फेसबुक प्रोफाइल से “चुनाव बाद भी जुबान पर छाए हुए जोड़े जोड़ियां” शीर्षक से एक पोस्ट की थी, जिसमें कई गणमान्य व्यक्तियों की कथित तौर पर छवि धूमिल हुई है. इसी तरह केदारनाथ धाम के लिए, “करोड़ों रुपये का सोना घोटाला” नामक पोस्ट की थी. इस पोस्ट को लेकर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है साथ ही जनाक्रोश को भड़काने का काम किया है.

गजेंद्र रावत के साथ गणेश पंवार नाम के एक व्यक्ति पर भी मुकदमा लिखा गया है. आरोप है कि गणेश ने रावत की पोस्ट कई व्हाट्सएप ग्रुप में साझा की थीं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन