Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

लंबी बीमारी के बाद वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मीदत्त मंदोलिया का निधन

रामनगर। बीते कुछ समय से बीमार चल रहे नगर के वरिष्ठ कथाकार/पत्रकार लक्ष्मीदत्त मंदोलिया का गुरुवार तड़के देहांत हो गया. उनका अंतिम संस्कार दोपहर नगर के विश्राम घाट पर किया गया. इस दौरान कई वरिष्ठ नागरिकों और पत्रकार बिरादरी से जुड़े लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी.

उनके पारिवारिक सूत्रों के अनुसार 65 वर्षीय नगर के वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मीदत्त मंदोलिया को बीते दिनों सांस संबंधी दिक्कतों के चलते हल्द्वानी के नीलकंठ और कृष्णा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था. जहां से ठीक होने के बाद वह कोटद्वार रोड स्थित अपने घर पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे थे. सुबह अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई. इससे पहले कि उन्हें कोई चिकित्सकीय मदद मिल पाती, उनका देहांत हो गया.

दोपहर बाद स्व. मंदोलिया का अंतिम संस्कार नगर के विश्राम घाट पर किया गया. जहां उनकी चिता को मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ सुपुत्र सौरभ ने दी. स्व. मंदोलिया के परिवार में उनकी पत्नी, दो पुत्र तथा एक पुत्री है.

मृदुभाषी मंदोलिया अपने जीवन काल में दैनिक राष्ट्रीय सहारा के अतिरिक्त प्रसिद्ध पत्रिका सत्यकथा, मनोहर कहानियां सहित कई पत्रिकाओं से लंबे समय तक जुड़े रहे. वह भारतीय पत्रकार यूनियन के संरक्षक भी रहे.

उनके निधन पर वरिष्ठ पत्रकार विनोद पपनै, प्रभात ध्यानी, गणेश रावत, गोविंद पाटनी, खुशाल रावत, जितेंद्र पपनै, दीपक सती, त्रिलोक रावत, जीवन कुमार, सलीम मलिक, चंचल गोला, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथलाल चौधरी, अनिल अग्रवाल खुलासा, नरेंद्र शर्मा, संजय डोर्बी, मुनीष कुमार सहित कई राजनैतिक, सामाजिक व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन