Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

इस मीडिया समूह के ग्रुप एडिटर बने वरिष्ठ पत्रकार राजेश लोहाटी

रिष्ठ पत्रकार राजेश लाहोटी को लेकर सूचना है कि उन्हें RKM मीडिया समूह में ग्रुप एडिटर बनाया गया है. आरकेएम यानी राधाकृष्ण मल्टी मीडिया एंड इंटरटेटमेंट कंपनी द्वारा रायपुर से संचालित 24×7 सेटेलाइट चैनल एशियन न्यूज, वेब पोर्टल न्यूज़ प्लस 21 तथा एशियन भारत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म संचालित किया जाता है. आज उन्होंने अपना पदभार भी ग्रहण कर लिया है.

इस अवसर पर कंपनी के CMD सुबोध सिंधानिया, प्रधान संपादक सुभाष मिश्र, कंपनी के MD हर्षित सिंधानिया, कंपनी के डायरेक्टर जय दुबे, सीईओ प्रशांत मित्तल, एशियन न्यूज के मैनेजिंग एडिटर आशीष तिवारी, इनपुट हेड संजय दुबे सहित सभी शाखाओं के हेड और चैनल तथा पोर्टल का समस्त स्टाफ मौजूद रहे. सभी ने राजेश लाहोटी को बधाई दी.

बता दें कि पत्रकारिता में 25 साल से ज्यादा समय से सक्रिय राजेश लाहोटी पिछले 9 साल से छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता कर रहे हैं. इंदौर के होल्कर कालेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता की शुरुआत इंदौर नवभारत से की. इसके बाद पुणे में 3 वर्ष काम करने के बाद दैनिक भास्कर के पानीपत और जयपुर एडिशन से जुड़े. वर्ष 2004 में ई-टीवी हैदराबाद में काम शुरू किया.

करीब 3 साल काम करने के बाद देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र पत्रिका में 2007 में बतौर रिपोर्टर काम शुरू किया. इस दौरान जयपुर, भोपाल, इंदौर जबलपुर बिलासपुर और रायपुर के विभिन्न संस्थानों से जुड़े रहे. 16 साल के इस सफर में विभिन्न पदों पर काम करते हुए पत्रिका के छत्तीसगढ़ स्टेट एडिटर के रूप में एक लंबी पारी खेली. राजेश लाहोटी पत्रिका के डिजिटल नेटवर्क और एफएम रेडियो के भी हेड रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन