Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत कोन्हेर नहीं रहे!

त्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत कोन्हेर का लंबी बीमारी के बाद निधन होने की सूचना है. उनका अंतिम संस्कार आज मंगलवार सुबह शहर के मुक्तिधाम सरकंडा में किया जाएगा.

शशिकांत बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष रह चुके थे. वे लोकस्वर टीवी और डिजिटल के संपादक भी रहे. वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे. अस्पताल से छुट्टी लेने के बाद घर पर ऑक्सीजन की मदद से स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे.

बताया जा रहा है कि शनिवार शाम अचानक वे बेहोश होकर गिर गए. उन्हें पास की एक क्लीनिक में भर्ती कराया गया. सोमवार की शाम डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके निधन से पत्रकार जगत सहित जिले के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर पसरी देखी जा रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन