Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

प्रेस क्लब कुल्लू के महासचिव व वरिष्ठ पत्रकार सुमित चौहान का निधन!

रिष्ठ पत्रकार सुमित चौहान के निधन की सूचना है. आज बुधवार सुबह उनका आकस्मिक निधन हो गया. सुमित चौहान दैनिक ट्रिब्यून में कार्यरत थे. वह प्रेस क्लब कुल्लू के महासचिव भी थे.

उनके अचानक निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. पढ़ें कुछ प्रतिक्रियाएं…

सुभाष ठाकुर-
हमारे मित्र दैनिक ट्रिब्यून हिंदी के वरिष्ठ पत्रकार भाई सुमित चौहान जी आज अपने घर के बाथरूम में गिरने की जानकारी मिली है और वह हम सभी को छोड़ गए, अचानक उनके निधन होने के समाचार मिलते ही स्तब्ध हूं. एक माह के भीतर जिला कुल्लू से पत्रकारिता क्षेत्र के तीन महान व्यक्तित्व को हमने अचानक ही खो दिया है. डॉक्टर रमेश ठाकुर जो हिमाचल प्रदेश का अग्रणी साप्ताहिक समाचार पेपर के पहले संपादक के पद पर अमर ज्वाला की नीव रख कर अपनी बेहतरीन सेवा दे चुके हैं. अमर ज्वाला पिछले 17 वर्षों से मंडी से प्रकाशित हो कर प्रदेश भर में संचालित हो रहा है. तीसरे हमारे पुराने मित्र बंजार क्षेत्र से दौलत भारती का अचानक जाना चौथे स्तंभ के लिए इन सभी का स्वर्गवास होना अपूरणीय क्षति हुई है.

पुरूषोत्तम चंद शर्मा-
प्रेस क्लब कुल्लू के महासचिव श्री सुमित चौहान जी का दुःखद निधन एक अपूर्णीय क्षति है. हमेशा हंसमुख वरिष्ठ पत्रकार भाई सुमित जी का इस प्रकार सांसारिक यात्रा पूरी करना बेहद पीड़ादायक है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति, शोकग्रस्त परिवार को इस असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.

कुल्लू दर्पण-
सुमित चौहान की अकस्मात मृत्यु से पत्रकार जगत को एक बड़ा झटका. जिला कुल्लू के पत्रकार सुमित चौहान बुधवार सुबह सवेरे हुआ अकस्मात निधन हुआ चौहान के निधन पर गहरा पत्रकार शोक प्रकट करता है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन