Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार वाशिंद्र मिश्र ने चार महीने में ही छोड़ा न्यूज इंडिया 24×7

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार वाशिन्द्र मिश्रा (Vashindra Mishra) ने न्यूज़ इंडिया (News India 24×7) से अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने चैनल में डायरेक्टर (न्यूज) के पद से करीब चार महीने के भीतर ही इस्तीफा दे दिया है।

वाशिंद्र मिश्र ने मई 2026 की शुरुआत में न्यूज इंडिया 24×7 जॉइन किया था। इससे पहले वह Jantantra TV में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की जिम्मेदारी निभा चुके थे। न्यूज इंडिया में उनकी नियुक्ति को चैनल की संपादकीय टीम के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव माना गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब उन्होंने न्यूज इंडिया से अपनी पारी समाप्त कर दी है। हालांकि, उनके इस्तीफे की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है और न ही यह स्पष्ट किया गया है कि वह अब किस संस्थान से जुड़ेंगे।

वाशिंद्र मिश्र टीवी और प्रिंट मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। अपने लंबे करियर में वह कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में संपादकीय नेतृत्व की भूमिका निभा चुके हैं।

ये भी पढ़ें…

वरिष्ठ पत्रकार वाशिंद्र मिश्रा ने ‘न्यूज़ इंडिया 24×7’ में संभाली कमान

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन