Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

दैनिक जागरण आजमगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश सिंह लल्ला का ब्रेन के बाद शरीर ने भी छोड़ा साथ

जमगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश सिंह लल्ला के निधन हो जाने की सूचना है. कुछ ही दिन पहले भड़ास में उनकी मदद को लेकर एक खबर प्रकाशित की गई थी. जिसमें वे एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे.

दैनिक जागरण के पत्रकार वेद प्रकाश जी के साथ हुए इस हादसे के बाद उनके ब्रेन ने काम करना बंद कर दिया था. वे करीब तीन-चार दिनों से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे थे. उनके निधन पर आजमगढ़ जर्नलिस्ट क्लब ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है.

उनके करीबी जानकार अरविंद कुमार सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से निधन की जानकारी शेयर करते हुए लिखा है, “नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार. लल्ला भाई ने आजमगढ़ की पत्रकारिता में एक शून्य पैदा कर दिया. ऐसा शून्य जिसको कभी भी भरा नहीं जा सकता. शब्द साधक की स्मृतियों को नमन। परिवार को यह दुःख सहन करने की क्षमता ईश्वर दें. ऊं शांति!”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन