Connect with us

Hi, what are you looking for?

आयोजन

बिहार की विभा रानी को मिला पहला शारदा त्यागी व्यंग्य सम्मान- 2024

नई दिल्ली स्थित हिंदी भवन में प्रथम व्यंग्य यात्रा शारदा त्यागी सम्मान-2024 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में वरिष्ठ लेखिका, रंगकर्मी, सिने अभिनेत्री और लोक -प्रस्तोता विभा रानी को कल शाम प्रथम शारदा त्यागी सम्मान-2024 प्रदान किया गया.

बता दें कि यह सम्मान प्रसिद्ध लेखक रवींद्र नाथ त्यागी की पत्नी शारदा त्यागी के नाम पर इस वर्ष से देने की शुरूआत की गई है.

पहला सम्मान पाने वाली विभा रानी बिहार की मूल निवासी हैं और लंबे समय से उनका कार्यक्षेत्र व निवास मुंबई बना हुआ है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन