Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

विजय शंकर सिंह के अंतिम संस्कार की तस्वीरें देखें, श्रद्धांजलि सभा और भोज 22 दिसम्बर को

रिटायर्ड पुलिस अफसर विजय शंकर सिंह कल रविवार पंचतत्व में विलीन हो गये. उनका किरदार दो तरह से याद रखा जाएगा. एक शानदार पुलिस ऑफिसर का तो दूसरा जानदार पत्रकार वाला. आखिरी वक्त तक वे बिंदास, बेलाग लिखते रहे. उनको पढ़ना खुद में सुखद अनुभूति रहती थी.

पुलिस ऑफिसर कैसे थे, यह बताने की जरूरत नहीं है? उनके अंतिम सफर में मौजूद हर खाकीधारी की नम आंखें यह बताने के लिए पर्याप्त थी कि उनका दर्जा किस तरह के अधिकारियों में शुमार रहा. वहां मौजूद डिपार्टमेंट के लोग आपस में यही बात कर रहे थे कि, ‘DIG साहब ने आजतक किसी सिपाही तक से बिना आप कहे बात नहीं की.’

सौम्य मुस्कान व सरल व्यवहार के धनी विजय शंकर सिंह पुलिस विभाग के साथ पत्रकारिता जगत में भी बराबर दखल रखते थे. जितना सम्मान उनके अपने विभाग में था, उतना ही समामन उन्हें पत्रकारिता जगत से भी मिला. सही मायनों में वे इसके हकदार भी थे. देखें अंतिम संस्कार की कुछ तस्वीरें….

पिता को मुखाग्नि देते पुत्र व्योम रघुवंशी

गार्ड ऑफ ऑनर का वीडियो यहां देखें.. https://fb.watch/oSqG33iaxz/?mibextid=Nif5oz

श्रद्धांजलि सभा और भोज 22 दिसम्बर को, देखें निमंत्रण पत्र

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन