Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

दिवंगत पत्रकार विजय श्रीवास्तव को दरभंगा के पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

दरभंगा | बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, दरभंगा के सचिव विजय कुमार श्रीवास्तव का निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और वेब पत्रकारिता के तीनों क्षेत्रों में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। आने वाली पीढ़ी पत्रकारिता क्षेत्र में उन्हें उनके योगदानों के लिए याद रखेगी।

बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, दरभंगा की ओर से लक्ष्मीश्वर सार्वजनिक पुस्तकालय, लालबाग में शनिवार को श्रद्धांजलि सभा की गई। इस मौके पर दरभंगा के पत्रकारों ने उनके व्यक्तित्व और पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए उनके उल्लेखनीय योगदानों को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष अमरेश्वसरी चरण सिन्हा ने की। उन्होंने कहा कि विजय श्रीवास्तव अपनी निडर और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने पत्रकारिता में न केवल जोश और समर्पण दिखाया, बल्कि अपने अनुभवों से क्षेत्र के अन्य पत्रकारों का मार्गदर्शन भी किया। यूनियन के उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने उनके कार्यों को स्मरण करते हुए कहा, “विजय जी ने पत्रकारिता में सटीकता और गहराई का जो स्तर स्थापित किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहेगा।”

यूनियन के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार ने विजय श्रीवास्तव के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दरभंगा में पत्रकारिता को उन्होंने एक नई दिशा दी। उनकी लेखनी ने हमेशा लोगों को प्रभावित किया और समाज के विभिन्न अनछुए मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। पत्रकार शशि भूषण चौधरी ने कहा, “विजय श्रीवास्तव का असमय जाना पत्रकारिता के क्षेत्र में एक ऐसी कमी छोड़ गया है, जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है। उन्होंने इस पेशे को एक नई परिभाषा दी।

सभा का संचालन यूनियन के महासचिव शशि मोहन भारद्वाज कर रहे थे। उन्होंने विजय श्रीवास्तव को एक ‘चलती-फिरती संस्था’ की संज्ञा दी, जिन्होंने हमेशा अपने सहयोगियों को कुछ नया सिखाया और उन्हें प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर उपस्थित प्रकाश झा, मनोज कुमार झा, राकेश कुमार, दीपक कुमार झा, संतोष चौधरी, रवि प्रकाश, मनोज झा सहित अन्य पत्रकारों ने विजय श्रीवास्तव की स्मृतियों को नमन किया। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रख के उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन