Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक भास्कर से प्रभात खबर पहुंचे युवा पत्रकार विकास पांडेय

धनबाद | युवा पत्रकार विकास कुमार पांडेय को लेकर सूचना है कि उन्होंने दैनिक भास्कर से इस्तीफा दे दिया। वो यहां सीनियर सब एडिटर के पोस्ट पर थे।

विकास फरवरी 2023 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़े थे। इस दौरान उन्होंने करीब 14 महीने रांची में रहकर संपादकीय टीम के साथ काम किया। इसके अलावा एक साल के करीब धनबाद में गिरिडीह और जामताड़ा पुलआउट एडिशन की जिम्मेवारी संभाली।

अब उन्होंने अपनी नई पारी की शुरुआत प्रभात खबर, पटना में की है। विकास धनबाद और उसके आसपास के जिलों की अच्छी समझ रखते हैं। 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं। इस दौरान उन्होंने रांची और धनबाद के कई मीडिया संस्थानों में अपनी सेवा दी है।

इसके अलावा वो विनोद बिहार महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के पीजी मास कम्युनिकेशन विभाग के पहले गोल्ड मैडलिस्ट भी हैं। उन्होंने फेलोशिप के तहत एक साल तक यहां मास कम्युनिकेशन विभाग के पीजी डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों को पढ़ाने का काम किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन