Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एंकर विकास सक्सेना ने News18 उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड से नई पारी शुरु की

लखनऊ: वरिष्ठ एंकर विकास सक्सेना ने न्यूज़18 उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड से जुड़कर अपने करियर का नया अध्याय शुरू किया है। राजनीति और जमीनी मुद्दों पर पैनी नज़र रखने वाले विकास अब तक कई बड़े मीडिया संस्थानों में अपनी एंकरिंग और रिपोर्टिंग से पहचान बना चुके हैं।

भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पढ़ाई पूरी करने के बाद विकास ने करियर की शुरुआत दूरदर्शन से की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी ख़बर और ज़ी न्यूज़ (एमपी-सीजी) के साथ काम किया, जहां से उनकी एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग को व्यापक पहचान मिली।

विकास ने सुदर्शन न्यूज़ में रहते हुए स्टूडियो डिबेट और चुनावी कवरेज के साथ कई अहम ग्राउंड रिपोर्ट्स भी कीं। हाल ही में उन्हें उनके चुनावी शो “दिल्ली के दंगल” के लिए मीडिया फेस्ट एंड ग्लोबल स्ट्रेटेजी अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी पेशेवर क्षमता और दर्शकों में लोकप्रियता का प्रमाण माना गया।

अपने करियर के दौरान विकास ने कई रियलिटी चेक स्टोरीज़ और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स के ज़रिए आम जनता के मुद्दों को मजबूती से सामने रखा है। अब वे News18 UP/UK के मंच से इस मिशन को और आगे ले जाने के लिए तैयार हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन