Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इंडिया न्यूज़ में मुंबई ब्यूरो बनकर इस टीवी पत्रकार ने की मेनस्ट्रीम मीडिया में वापसी

रिष्ठ टीवी पत्रकार विकास श्रीवास्तव ने इंडिया न्यूज़ के साथ एक बार फिर मेनस्ट्रीम मीडिया में वापसी की है. वो मुंबई में चैनल के ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी संभालेंगे.

नवंबर 2002 में आज तक के साथ अपने टीवी करियर की शुरुआत करने वाले विकास के पास लगभग 21 साल का लंबा अनुभव है. आज तक के अलावा, आईबीएन 7, मुंबई मिरर, टीवी 9 और न्यूज़ नेशन जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुके हैं.

न्यूज़ नेशन में भी वे बतौर एडिटर मुंबई की ज़िम्मेदारी संभाल रहे थे लेकिन निजी कारणों से उन्होंने अगस्त 2022 में न्यूज़ नेशन से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद उन्होंने कुछ स्टार्ट अप्स के लिए भी काम किया. लेकिन अब वो इंडिया न्यूज़ के ज़रिए अपनी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएंगे. विकास अपनी रिपोर्टिंग की अलहदा शैली, भाषा पर पकड़ और ग्राउंड रिपोर्ट्स के लिए पहचाने जाते हैं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन