Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार विक्रांत यादव अब इस चैनल पर दिखेंगे, देखें वीडियो

रिष्ठ पत्रकार विक्रांत यादव ने न्यूज18 इंडिया से विदा ले ली है. उन्होंने द स्वतंत्र नाम से अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है.

लगभग 25 साल मेनस्ट्रीम मीडिया में गुजारने वाले विक्रांत ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी साझा की है. बताया जा रहा है कि विक्रांत एनडीटीवी छोड़कर आए पत्रकार शरद शर्मा के साथ यह चैनल हैंडल कर रहे हैं.

उन्होंने लिखा है- IIMC में पढ़ाई के दौरान एक ही सपना था कि किसी प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान से जुड़ जाएं और जबर काम करें. इंटर्नशिप के दौरान ही अमर उजाला जैसे बड़े संस्थान में नौकरी लग गई. अपने बैच में सबसे पहले नौकरी मिली थी.

जितनी ख़ुशी पहली नौकरी मिलने पर हुई थी, पच्चीस साल नौकरी करने के बाद उसे छोड़ने पर तब के मुक़ाबले कई गुना संतोष हो रहा है. लग रहा है कि अब आगे का सफ़र थोड़ा मुश्किल लेकिन सुकून भरा होगा.

तो अब मरने से पहले मरने से बचने और सोचने, सुनने, बोलने के लिए The Swatantra के नाम से आपका अपना Youtube चैनल शुरू किया है, जिसमें आप सभी का भरपूर साथ चाहिए आपका.

यहां देखें नौकरी छोड़ने का कारण बताता वीडियो…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन