Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

अमर उजाला में संपादक रहे विनीत सक्सेना अमृत विचार बरेली के संपादक बने

अमर उजाला में बरेली और गोरखपुर यूनिट के संपादक रहे विनीत सक्सेना ने अमृत विचार, बरेली में बतौर संपादक नई पारी शुरू की है।

बरेली से खबर आ रही है कि अमर उजाला में लंबे समय तक कार्यरत रहे विनीत सक्सेना ने अब अमृत विचार अखबार ज्वाइन कर लिया है। उन्हें अमृत विचार, बरेली का संपादक बनाया गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब चार दिन पहले यहां बतौर संपादक ज्वाइन किया है।

विनीत सक्सेना अमर उजाला में बरेली के अलावा गोरखपुर यूनिट के भी संपादक रह चुके हैं।

विनीत सक्सेना बरेली के ही रहने वाले हैं। वे बरेली में पहले दैनिक जागरण में क्राइम बीट देखते थे। बाद में अलीगढ़, गाजियाबाद और मुरादाबाद होते हुए वे अमर उजाला बरेली के संपादक बनकर आए।

साल 2020 में अमर उजाला में हुए प्रमोशन में बरेली के सीनियर न्यूज एडिटर विनीत सक्सेना को एसोसिएट एडिटर बनाया गया था। बाद में उन्होंने अमर उजाला की गोरखपुर यूनिट में संपादक की जिम्मेदारी संभाली। फरवरी 2024 में गोरखपुर में अमर उजाला के सम्मान समारोह में संपादक के तौर पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्मानित किया था।

अपडेट-

विनीत सक्सेना को क्लस्टर हेड बनाया गया है. वो अमृत विचार में बरेली, लखनऊ, मुरादाबाद हल्द्वानी समेत सभी संस्कारणों की स्पेशल प्लानिंग देखेंगे. मेरठ भी जल्दी शुरू होगा.


संबंधित खबरें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास