Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मीडिया क्लब कौशांबी के सदस्यों ने tv9 के पत्रकार विपिन चौबे के पक्ष में चेतावनी देकर ज्ञापन सौंपा

प्रयागराज | वरिष्ठ पत्रकार विपिन चौबे के साथ खबर कवरेज के दौरान पुलिस और प्रशासनिक कर्मियों द्वारा की गई अभद्रता और दुर्व्यवहार के विरोध में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब कौशांबी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। यह घटना प्रयागराज के पीएस हाउस मोतीलाल नेहरू कॉलेज में घटित हुई, जहां विपिन चौबे को कवरेज के दौरान रोका गया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी गई।

ज्ञापन में पत्रकारों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी पुलिस और प्रशासनिक कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य न केवल स्वतंत्र पत्रकारिता पर हमला हैं, बल्कि यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर भी गहरा आघात है।

पत्रकारों ने यह भी चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे व्यापक स्तर पर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस ज्ञापन में घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ तत्काल निलंबन की मांग की गई है।

ज्ञापन देने के दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब कौशांबी के कई सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की घटनाएं देश में प्रेस की स्वतंत्रता को कमजोर करती हैं और लोकतंत्र के लिए खतरा हैं।

Related News…

TV9 संवाददाता विपिन चौबे को गिरफ्तार करने की धमकी, महाकुंभ हादसा पीड़ितों से बात करने से रोका गया!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन