Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार विशाल पाण्डेय ने छोड़ा UNI, दोबारा जुड़े एबीपी न्यूज से!

‘यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया’ (UNI) में एडिटर के पद से इस्तीफा देने के बाद पत्रकार विशाल पाण्डेय ने दोबारा ‘एबीपी न्यूज’ में वापसी की है। इस बार वह चैनल में एडिटर (फॉरेन अफेयर्स) और एंकर की जिम्मेदारी निभाएंगे।

विशाल पाण्डेय ने इसी साल अगस्त में ‘एबीपी नेटवर्क’ छोड़कर UNI जॉइन किया था, जहां उन्हें हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू — तीनों भाषाओं की टेक्स्ट सर्विस की कमान सौंपी गई थी।

इससे पहले वह ‘एबीपी न्यूज’ में एसोसिएट एडिटर कम एंकर के पद पर काम कर चुके हैं। ‘एबीपी न्यूज’ से पहले वह ‘एनडीटीवी’ में न्यूज एडिटर कम एंकर और ‘जी न्यूज’ में करीब 11 साल तक जुड़े रहे।

उन्होंने अपने करियर में इजरायल युद्ध, नेपाल और तुर्की के भूकंप, श्रीलंका के आर्थिक संकट सहित कई अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर किया है।

मूल रूप से अयोध्या के रहने वाले विशाल पाण्डेय ने कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की रिपोर्टिंग भी की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन