Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

‘आज की खबर’ में बतौर एंकर विशाल पंडित ने शुरू की नई पारी!

कानपुर/लखनऊ | पत्रकार विशाल पंडित को लेकर सूचना है कि उन्होंने ‘आज की खबर’ न्यूज चैनल से नई पारी का आगाज किया है। विशाल को संस्थान ने बतौर एंकर/प्रोड्यूर जिम्मेदारी दी गई है।

विशाल इससे पहले कानपुर से संचालित चैनल K News India से जुलाई 2025 में विदा ली थी। उन्होंने बीते आठ वर्षों में खेल, अपराध और राजनीति जैसी जटिल बीट्स को न केवल बारीकी से कवर किया, बल्कि उन्हें जमीनी हकीकत से जोड़कर दर्शकों और पाठकों तक बेबाक अंदाज़ में पहुँचाया।

K News में रिपोर्टर और एंकर के रूप में काम करते हुए विशाल पंडित ने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर स्टूडियो प्रेजेंटेशन तक पत्रकारिता की हर कसौटी पर खुद को साबित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और पत्रकारिता को मजबूती और सटीकता का प्रतीक बनाया।

भड़ास से हुई बातचीत में विशाल ने बताया कि के न्यूज के बाद पत्रकारिता से एक छोटा सा ब्रेक लेने का फैसला किया था। करीब पाँच माह के अंतराल के बाद आज की खबर से सक्रिय पत्रकारिता में एक बार फिर वापसी कर रहा हूँ।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन