Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भारत समाचार के एसोसिएट प्रोड्यूसर विशाल त्रिपाठी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत हुए!

पत्रकार विशाल मणि त्रिपाठी ने बीते एक साल पहले बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर इनपुट असाइनमेंट भारत समाचार ज्वाइन किया था…

लखनऊ: यूपी की राजधानी में भारत समाचार के एडिटर इन चीफ श्री ब्रजेश मिश्रा सर, स्टेट हेड / सीईओ श्री वीरेंद्र सिंह सर और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र चौधरी के द्वारा सम्मानित किया गया। उनको ये सम्मान साल भर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को देखते हुए दिया है।

विशाल मणि त्रिपाठी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और गोरखपुर से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र स्वतंत्र चेतना अखबार से बतौर प्रतिनिधी शुरुआत की। आगे चलकर उन्होंने कई समाचर पत्रों में काम किया। और पत्रकारिता का जुनून उनको गांव से सैकड़ों किलो मीटर दूर दिल्ली ले करके आ गया।

इससे पहले कई मीडिया संस्थानों में वह काम कर चुके हैं। टीवी 100, इंडिया न्यूज़, न्यूज इंडिया जैसे संस्थानों में कार्यरत रहे। उसके बाद 21 अक्टूबर 2024 बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर इनपुट असाइनमेंट भारत समाचार ज्वाइन किया।

मूल रुप से विशाल मणि त्रिपाठी यूपी के जिला (गोरखपुर) उरुवा बाजार कस्बे के छोटे से गांव (कुरौली) के रहने वाले है।

अगर प्रारंभिक शिक्षा की बात करें तो उन्होंने अपने गांव के कॉलेज से 10वीं की, गोरखपुर शहर से 12वीं की, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्विघालय से बी ए स्नातक किया। फिर उसके बाद चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया और साथ ही उत्तर प्रदेश के गजरौला में श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा टीवी जर्नलिज्म हासिल किया!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन