Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

दैनिक जागरण के कार्यकारी संपादक विष्णु त्रिपाठी को मिलेगा ‘माधवराव सप्रे सम्मान’

भोपाल स्थित माधवराव सप्रे स्मृति समाचारपत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान की ओर से वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक जागरण समूह के कार्यकारी संपादक विष्णु प्रकाश त्रिपाठी को ‘माधवराव सप्रे सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 21 जून को आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया जाएगा।

इस आयोजन में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश दुबे करेंगे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति विजय मनोहर तिवारी उपस्थित रहेंगे।

हिंदी पत्रकारिता की द्विशताब्दी पर विशेष आयोजन

माधवराव सप्रे स्मृति समाचारपत्र संग्रहालय 21 जून से हिंदी पत्रकारिता की द्विशताब्दी समारोह श्रृंखला की शुरुआत कर रहा है। संग्रहालय के निदेशक अरविंद श्रीधर ने बताया कि यह सम्मान समारोह वर्ष 2008 से आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय पत्रकारिता में विशिष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित करना है।

इस वर्ष के अन्य पुरस्कारों में ‘महेश गुप्ता सृजन सम्मान’ लेखक डॉ. विजय अग्रवाल को और ‘मनोज पाठक न्यू मीडिया पुरस्कार’ पत्रकार राकेश मालवीय को प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ‘डिजिटल युग में हिंदी पत्रकारिता की चुनौतियां’ विषय पर व्याख्यान भी देंगे।

यह आयोजन हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास को रेखांकित करने और समकालीन मीडिया के सामने खड़ी चुनौतियों पर विमर्श करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन