Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

सप्रे राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार से नवाज़े गए दैनिक जागरण के विष्णु प्रकाश त्रिपाठी

राजू मिश्रा-

ध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित माधवराव सप्रे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान में हिंदी पत्रकारिता द्वि-शताब्दी समारोह में जागरण समूह के कार्यकारी संपादक विष्णु प्रकाश त्रिपाठी को राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार माधवराव सप्रे राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य प्रकाश दुबे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

इस अवसर पर हिंदी पत्रकारिता के शलाका पुरुष दैनिक जागरण, लखनऊ के संपादक विनोद शुक्ला के चित्र का अनावरण किया गया, अब यह चित्र संग्रहालय में हिंदी पत्रकारिता का गौरव बोध बढ़ाएगा। हिंदी पत्रकारिता द्वि शताब्दी समारोह में जागरण समूह के कार्यकारी संपादक विष्णु प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि सभी को अपनी भाषा की उन्नति के लिए काम करना चाहिए। इसी से समाचार पत्र की उन्नति है, समाज की उन्नति है, देश की उन्नति है।

नईदुनिया के राज्य ब्यूरो प्रमुख धनन्जय प्रताप सिंह ने बताया कि सप्रे संस्थान न सिर्फ पत्रकारिता की दुनिया में आने वालों के लिए वरदान है बल्कि शोधकर्ताओं के लिए अमूल्य स्मारक है। वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित और पुरस्कृत करने की परंपरा नए पत्रकारों के लिए प्रेरणा का काम करेगी। राज्यसभा टेलिविजन के पूर्व कार्यकारी संपादक राजेश बादल ने कहा कि सप्रे संस्थान पूरी दुनिया के लिए अपने किस्म का अजूबा है।

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी एवं संस्थान के संस्थापक विजयदत्त श्रीधर ने भी विचार व्यक्त किए। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश क़ो “नवभारत” के पितृ पुरुष स्व. रामगोपाल जी माहेश्वरी की स्मृति में आयोजित 25 वें वैचारिक आयोजन पर प्रकाशित स्मारिका “सहमत-असहमत” की प्रति भी भेंट की गई।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन