Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रायपुर में विश्वनाथ साहू की एएनआई के साथ नई पारी

विश्वनाथ साहू-

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के साथ ही मेरी पत्रकारिता की शुरुआत हुई थी, प्रिंट मीडिया में सांध्य दैनिक में काम करने के बाद मैंने छत्तीसगढ़ के इकलौते और उस समय के प्रसिद्ध “अब तक” केबल न्यूज चैनल के माध्यम से वीडियो एडिटर के रूप में अपनी शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में से की, फिर अनेकों डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी शूट और एडिट किया साथ ही दूरदर्शन रायपुर के लिए “अंचल की बात” नाम से वीडियो न्यूज में भी योगदान दिया ।

इस बीच कुछ समय के लिए जी न्यूज और ए एन आई के लिए भी मुझे काम करने का मौका मिला था । उसी समय सहारा मीडिया ग्रुप के सहारा समय की शुरुआत हुई थी और 2004 से सहारा समय मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में कैमरामैन के रूप में मैंने ज्वॉइन किया था । मुझे ऐसा लगता था की यह संस्था मेरी है और मैं इस परिवार का हिस्सा हूं, इसलिए पूरी मेहनत और लगन के साथ संस्थान के हितों को ध्यान में रखते हुए अपना उत्कृष्ठ देते रहा । भले ही मेरी पोस्ट सीनियर कैमरामैन की थी पर जरूरत के हिसाब से खबरें लिखना, ओ बी वैन में इंजीनियर का काम करना, मार्केटिंग के कार्यों को देखना और अभी अंतिम एक साल से पूरी तरह रिपोर्टर के तौर पर खबरें, लाइव, फोनों जैसे काम को सफलतापूर्वक करते रहा ।

2004 से 2023 तक के लंबे सफर में मुझे सबसे ज्यादा समय रुचिर भैया के साथ काम करने मिला उनके साथ पत्रकारिता की छोटी–छोटी बारीकियां सीखने मिली, वहीं मानव मूल्यों के बारे में भी कई गुढ़ बातें सीखने मिली । मुख्यालय दिल्ली में हमारे चैनल प्रमुख रहे प्रभात डबराल जी, मुकेश कुमार जी, राजेश कुमार जी, मनोज मनु जी, सुदेश तिवारी जी साथ ही राव वीरेंद्र जी का विशेष आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलता रहा । वहीं इनपुट में कार्यरत रहे राज पाठक जी, अश्वनी शुक्ला जी, अमिताभ जी, सुनील बाजारी जी और वर्तमान में ऋतिक ठाकुर जी, विराट जी, विशाल जी सहित तमाम साथीयों का भरपूर सहयोग रहता था । इस बीच कुछ महीनों के लिए भोपाल ब्यूरो में भी काम करने का मौका मिला था सभी साथियों का उत्साह और सहयोग की भावना से काम करने का माहौल मिला ।

रायपुर ब्यूरो में काम करने का लंबा अनुभव रहा जहां हम सबको पारिवारिक माहौल के साथ काम करने का मौका मिला । हमारे ब्यूरो प्रमुख रहे रुचिर गर्ग जी कभी हमारे लिए बॉस नहीं रहे, वे हम सबके बड़े भैया रहे और अब भी वो रिश्ता कायम है हमेशा उनका स्नेह मिलता रहता है । 19 साल के लंबे समय तक काम के दौरान कई बड़े खुलासे, नक्सल कवरेज, रैकेट खुलासा जैसे अनेक एक्सक्लूसिव खबरें हमने टीम के साथ की । समय के साथ परिस्थिति के अनुरूप साथियों ने अपना रुख अन्य संस्थानों की ओर कर लिया । सहारा समय के साथ 2004 से 2023 तक के लंबे सफर के बाद अब प्रसिद्ध और विश्वसनीय न्यूज एजेंसी ए एन आई में मुझे काम करने का मौका मिला है।

छत्तीसगढ़ ए एन आई के ब्यूरो प्रमुख तन्मय साकल्ये जी ने सुबह–सुबह एक कॉल किया और बोले मुझे आप चाहिए बस …. मैं उनके अपनत्व और विश्वास को ना नहीं कर सका और तुरंत ही साथ काम करने के लिए हामी भर दी । मुझे मंत्रालय का वो पहला दिन याद है जब तन्मय जी रायपुर आए थे और उनसे मुलाकात हुई थी, बहुत ही व्यवहारशील और कुशल पत्रकार हैं, उनके साथ काम करके मुझे बिलकुल भी यह एहसास नहीं हो रहा की मैं किसी नए संस्थान में काम करने पहुंचा गया हूं, उनका विश्वास सदा मेरी ऊर्जा बढ़ता रहेगा…. थैंक्स तन्मय जी । आप सभी का स्नेह पूर्ववत बना रहे इन्ही आकांक्षाओं के साथ …..

आपका

विश्वनाथ साहू

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन