Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

मौत की कवरेज करने पहुंची ‘विस्तार न्यूज़’ की टीम से मारपीट, कैमरे भी तोड़े!

ए लांच हुए विस्तार न्यूज़ एमपी-सीजी चैनल की टीम पर हमला होने की सूचना आ रही है. आरोप रायपुर के होटल अशोका बिरयानी पर लगा है.

बताया जा रहा है कि अशोका बिरयानी वालों ने बिना सेफ्टी मेजर गटर में दो कर्मचारी उतार दिए थे. गटर में उतरे दोनों कर्मचारियों की मौत हो गई. इसकी कवरेज करने विस्तार की टीम पहुंची थी.

मौत को लेकर सवाल करने पर होटल प्रबंधन भड़क गया. सरेआम गुंडई पर उतर आया. इसके बाद संवाददाता से मारपीट की गई और कैमरे भी तोड़े जाने की खबर है.

बहरहाल, ताजा इनपुट ये है कि पुलिस ने एक्शन लेते हुए, विस्तार न्यूज़ की टीम से गुंडागर्दी करने वाली रायपुर के अशोका बिरयानी होटल की मैनेजर को हिरासत में लिया गया है. चैनल प्रबंधन की तरफ से होटल प्रबंधन की लापरवाही और गुंडागर्दी पर कारवाई करने की मांग की गई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन