Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

वार्डन ने छात्राओं को मुर्गा बनाया, एसडीएम ने जांच के बाद दिया कार्रवाई का भरोसा

मेरठ : मवाना तहसील रोड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं को गत दिनो वार्डन ने शौचालय में मुर्गा बनाकर मारा पीटा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया तो वार्डन ने उन्हें धमकाते हुए बाहर भगा दिया। इसके बाद परिजनों ने एसडीएम मवाना से मामले की शिकायत की। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने बच्चों से वार्ता की तो मामला सही पाया गया। एसडीएम ने बताया कि वार्डन के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा रही है। 

एसडीएम के सामने रो-रोकर आपबीती सुनाती छात्राएं

मवाना तहसील मार्ग स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में निर्धन परिवारों की बालिकाएं शिक्षा ग्रहण करती हैं। वार्डन शाहना परवीन बालिकाओं की देखभाल के लिए तैनात हैं। आरोप है कि गत शनिवार को वार्डन ने पांच बालिकाओं को शौचालय में घंटों मुर्गा बनाकर रखा। इतना ही नहीं, वार्डन ने बालिकाओं की चुटिया पकड़ कर उनका सिर दीवार में दे मारा। पता चलते ही छात्राओं के परिजन स्कूल पहुंच गए। उन्होंने जमकर हंगामा कर दिया। जिस पर वार्डन ने परिजनों को धमकी देते हुए विद्यालय परिसर से निकाल दिया। परिजनों ने एसडीएम मवाना अरविंद सिंह से गुहार लगाई तो मामला गंभीर देखते हुए वह स्वयं विद्यालय पहुंच गए। उन्होंने घटना के संबंध में छात्राओं से पूछताछ की। इस दौरान छात्राएं एसडीएम के सामने फफक कर रोने लगीं। एसडीएम ने बताया कि वार्डन शाहना परवीन के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा रही है। 

मवाना से पत्रकार संदीप नागर की रिपोर्ट 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन