Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नल का फीता काटने पर क्रोधित सांसद ने महिला कलेक्टर का तबादला करा दिया

राजेश साहू-

एक-दो नहीं बल्कि पूरे 100 परिवार। पानी के लिए रोज जान हथेली पर लेकर पहाड़ पर चढ़ते हैं। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर जल-नल योजना अभी यहां सपना है।

इनके लिए न विश्वगुरू मायने रखता है, न विकसित भारत। इन्हें पानी मिल जाए यही सबकुछ लगता है। उम्मीद है कि हुक्मरान यहां से लिए वोटों का कर्ज पानी पहुंचाकर उतार पाएंगे।

ममता त्रिपाठी-

राजेश, अपने यूपी में भी एक गाँव ऐसा है जहाँ किसी भी घर में नल नहीं था। एक महिला कलेक्टर के भगीरथ प्रयासों से नल पहुँचा और उसने बिना सासंद को बताए उस नल का उदघाटन कर दिया था।

सांसद ने नाराज़ होकर उस कलेक्टर का तबादला करवा दिया था जबकि उन्हें प्रशस्ति पत्र मिलना चाहिए था। ऐसे ड्रकोनियन सिस्टम में बेचारा गरीब पिसता है।

नाम ना पूछना वरना भावनाएँ आहत हो जाएँगी किसी की क्योंकि आजकल यूपी में भावनाएँ आहत होने पर भी FIR हो जा रही है बिना तफ़तीश के।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन