Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

बरखा दत्त के कार्यक्रम ‘वी द वुमेन’ के 7वें संस्करण में शामिल हुए ये हीरो – हिरोइन!

मुंबई | बरखा दत्त द्वारा निर्देशित कार्यक्रम वी द वुमेन के सातवें संस्करण का आयोजन मुंबई के सोफिया कॉलेज में हुआ. आयोजन में सोनम कपूर, अनन्या पांडे, कृति सैनन, सोनाली बेंद्रे, जावेद अख्तर, राजकुमार राव समेत भावना पांडे, सीमा सजदेह, नीलम कोठारी, महीप कपूर और शालिनि पासी शामिल हुईं.

वी द वुमेन- 2024, का हिस्सा बनी सोनम कपूर ने कहा- यह दूसरी बार है जब मैं यहां आ रही हूं. यह अद्भुत है, स्त्रीत्व को गले लगाना अद्भुत है. सोनम ने फिल्मों को लेकर अपने कई सारे अनुभव भी शेयर किए.

कृति सैनन ने कहा कि महिलाओं को खुद को महत्व देने और एक स्टैंड लेने की जरूरत है और न कहने में कोई आपत्ति नहीं है. मैंने न कहना शुरू कर दिया है और मुझे लगता है कि हम हमेशा असुरक्षा और डर की भावना से काम करते हैं और वह असुरक्षा और डर किसी और के सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट ना मिलने के कारण काम में हार जाने का डर होता है.

कार्यक्रम की शुरूआत गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक सैक्सोफोन वादक सुब्बालक्ष्मी के साथ इलेक्ट्रिक नोट पर हुई.

आयोजन में मासिक धर्म और रजोनिवृत्ति जैसे आवश्यक विषयों पर मालिनी अग्रवाल, नेहा करे कनाबर, शमिता शेट्टी और संध्या मृदुल के साथ चर्चा हुई. महिला फाइटर्स कर्नल प्रीति कंवर और मेजर भूमिका ने अग्रिम पंक्ति की कहानियां साझा कीं.

फैशन आइकन अनीता डोंगरे और अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने डिजाइन में महिला नेतृत्व पर चर्चा की. निसाबा गोदरेज, विनीता बाली और सोनाली बेंद्रे इत्यादि ने अपनी उद्यमशीलता को साझा किया. जबकि ऋचा चड्ढा ने पुरुषों, महिलाओं और मातृत्व पर अपने विचारों को मजाकिया लहजे में रखा.

समापन से पहले कार्यक्रम में डॉ तनया नरेंद्र उर्फ डॉ क्यूटरस के साथ स्वास्थ्य पर भी चर्चा की गई. समापन समारोह में लखनऊ के प्रतिभाशाली स्ट्रीट किड्स शामिल रहे.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन