Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक फोटो शेयर करते ही बरेली में तनाव, पुलिस चौकी घेरी

बरेली (उ.प्र.) : धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली आपत्तिजनक फोटो कराटे चैंपियन दीपक सागर के व्हाट्सएप ग्रुप पर डालने पर रिठौरा में बखेड़ा हो गया। लोगों ने पुलिस चौकी घेर कर हंगामा करने के साथ ही हाइवे जाम करने की भी कोशिश की। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कस्बे में कई थानों की फोर्स तैनात की गई है।

पुलिस के मुताबिक, थाना हाफिजगंज के कस्बा रिठौरा में इंटेलीजेंस ब्वायज के नाम से जाटवपुरा मोहल्ले के 35 लड़कों का व्हाट्स एप पर ग्रुप है। इस ग्रुप में कस्बे के पढ़ने वाले लड़के एक-दूसरे से अपनी बात शेयर करते रहते हैं। फैज इस ग्रुप का एडमिन है। बुधवार को सुबह सात बजे कस्बे के ही जाटवपुरा वार्ड एक के रहने वाले ग्रुप के मेंबर कराटे चैंपियन दीपक ने इमेज शेयर की।  इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़क गईं।

ग्रुप एडमिन और उसके साथी फैजान ने इमेज शेयर करने का विरोध किया। ग्रुप में ही गाली-गलौज होने लगा। दीपक ने माफी मांग ली। बृहस्पतिवार को यह बात कस्बे में फैल गई। रजा एक्शन कमेटी के अध्यक्ष फरमूद अंसारी, सभासद रेशमा के पति अब्दुल हलीम और जाने आलम भीड़ के साथ रिठौरा पुलिस चौकी पहुंच गए। घेराव-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

एसपी देहात बृजेश श्रीवास्तव और सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए। एसपी ने बताया कि दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी लालकुंआ (उत्तराखंड) में है। उसके दादा रिटायर शिक्षक रेवाराम को थाने में बैठा लिया गया है। एहतियातन कस्बे में फोर्स तैनात कर दी गई है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन