Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

कानपुर प्रेस क्लब में महिला पत्रकार सम्मान का आयोजन, देखें तस्वीरें

कानपुर | महिला दिवस के अवसर पर कानपुर प्रेस क्लब द्वारा गैंजेस क्लब में आयोजित महिला पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में महिला पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा किए और चुनौतियों पर खुलकर बात की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यदि उन्हें समान अवसर दिए जाएं, तो वे अपराध, राजनीति, खेल या किसी भी बीट पर शानदार रिपोर्टिंग कर सकती हैं।

सम्मेलन की मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं एंकर आशा झा ने कहा कि जब भी महिला पत्रकारों को चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियां दी गईं, उन्होंने खुद को बेहतरीन साबित किया है। उन्होंने कहा, “जरूरत सिर्फ मौके की है। यदि समान अवसर मिलें, तो महिला पत्रकार हर बीट पर अपनी श्रेष्ठता साबित कर सकती हैं।”

वरिष्ठ संपादक एवं प्रेस काउंसिल की पूर्व सदस्य डॉ. सुमन गुप्ता ने कहा कि महिला पत्रकार आज हर मोर्चे पर डटी हुई हैं। उन्होंने छोटे शहरों में महिला पत्रकारों की कम संख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि यहां भी उन्हें आगे लाने के प्रयास किए जाने चाहिए।

कार्यक्रम में कानपुर की पांच बेहतरीन महिला पत्रकारों को “गौरव सम्मान” से नवाजा गया। इनमें शैली भल्ला, आंचल दुबे तिवारी, मानसी यादव, सारिका और जेबा आर. खान को उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद महापौर प्रमिला पांडे ने महिला पत्रकारों के सम्मान को सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं, विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि महिला पत्रकारों को हर क्षेत्र की रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए, क्योंकि वे बेहतरीन प्रदर्शन करने में सक्षम हैं।

प्रेस क्लब में बनेगा महिला पत्रकारों के लिए कक्ष

सम्मेलन के दौरान कानपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस वाजपेई ने घोषणा की कि शीघ्र ही महिला पत्रकार समिति का गठन किया जाएगा और प्रेस क्लब भवन में महिला पत्रकारों के लिए एक विशेष कक्ष का निर्माण किया जाएगा। प्रेस क्लब के महामंत्री शैलेश अवस्थी ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद दिया।

सम्मेलन में मौजूद रहे ये लोग

आयोजन में आईएमए अध्यक्ष नंदिनी रस्तोगी, उद्योगपति विजय कपूर, प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य शिवराज साहू, गौरव सारस्वत, मोहित दुबे, सुनील साहू, कौस्तुभ मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, मयंक मिश्रा, मयूर, रोहित निगम, गगन और अमन चतुर्वेदी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शानदार संचालन एंकर आंचल दुबे तिवारी ने किया।

देखें तस्वीरें…

हैट में शैलेश अवस्थी उद्यमी विजय कपूर काला चश्मा लगाए और कानपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष सरद बाजपेयी लाल शर्ट में

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन