Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

यशवंत मोबाइल छिनैती कांड : पुलिस वाले वकीलों से नहीं भिड़ते, पत्रकारों को देख उनका जोश उबाल मारता है!

Yashwant Singh-

आज गृह मंत्री और गृह सचिव को स्पीड पोस्ट कर दिया हूँ… दिल्ली पुलिस के “बहादुर” अफ़सरों द्वारा एक पत्रकार पर दो-दो फ़र्ज़ी केस लिखने और मोबाइल की छिनैती किए जाने के बारे में…

जीवन में पहली बार ख़ुद के लिए न्याय पाने की अर्ज़ी लिख कर स्पीड पोस्ट किया हूँ।

तस्वीर पोस्ट ऑफिस की है जहां कर्मचारी ने मेरे तीन लिफ़ाफ़े तीन पतों पर रवाना किया।

दिल्ली जैसी जगह पर मोबाइल लुटेरे पुलिस अफ़सरों को किसका संरक्षण प्राप्त है, ये कुछ दिन में पता चल जाएगा। अलग अलग लोग अलग अलग लेवल पर सक्रिय हैं। आपसे भी सहयोग और सक्रियता की अपील है। जो बन सके करिए।

ये लड़ाई सिर्फ़ मेरी नहीं है। मेरे जैसे हज़ारों पत्रकारों की है जो कलम चलाने के कारण पुलिसिया उत्पीड़न और अपमान झेलते हैं। अंग्रेजों की इन औलादों की हिम्मत किसी वकील से भिड़ने की नहीं होती क्योंकि वकील सब एकजुट होकर इन्हें सब क़ायदे से थूर देते हैं अपनी कचहरी में दौड़ा दौड़ा कर। इनका फ़र्ज़ी जोश बस पत्रकारों को देख कर उबाल मारता है। शेम शेम!

पूरे प्रकरण को समझने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- https://www.bhadas4media.com/tag/acp-sanjeev-kumar-inspector-suraj-pal/

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन