Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

भुवेन्द्र त्यागी की किताब ‘ये है मुंबई’ का हुआ विमोचन, इसमें हैं मुंबई की धड़कती हुई कथाएं

मुंबई में स्टोरी मिरर के यूथ कॉन्क्लेव में वरिष्ठ पत्रकार भुवेन्द्र त्यागी की किताब ‘ये है मुंबई’ का विमोचन करते हुए वरिष्ठ कवि, आलोचक और मुंबई विशेषज्ञ विजय कुमार ने कहा, ‘इस किताब की कथाएं, रेखाचित्र और संस्मरण दंग करते हैं। इनमें 2000 के बाद मुंबई में हुए सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक बदलावों पर लेखक की पैनी नजर रही है।’

मुंबई में स्टोरी मिरर के यूथ कॉन्क्लेव में वरिष्ठ पत्रकार भुवेन्द्र त्यागी की किताब ‘ये है मुंबई’ का विमोचन करते हुए वरिष्ठ कवि, आलोचक और मुंबई विशेषज्ञ विजय कुमार ने कहा, ‘इस किताब की कथाएं, रेखाचित्र और संस्मरण दंग करते हैं। इनमें 2000 के बाद मुंबई में हुए सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक बदलावों पर लेखक की पैनी नजर रही है।’

मुंबई विश्वविद्यालय के कालीना परिसर में आयोजित इस समारोह में विजय कुमार ने कहा, ‘ये आम मुंबईकर को खास बनाने वाली कथाएं हैं। मगर इन्हें रचने के लिए संवेदनशीलता की जरूरत थी, जिसका लेखक  ने बखूबी  निर्वाह किया है। एक पत्रकार होने के भुवेन्द्र ऑब्जर्वर की दृष्टि रखते हैं और  पत्रकारीय तटस्थता की कसौटी के अनुसार कथा में होते हुए भी उसमें लिप्त नहीं होते। इसीलिए ये कथाएं बहुत सटीक और स्वाभाविक हैं। इनमें एक अलग किस्म की ताजगी है। दरअसल ये मुंबई की धड़कती हुई कथाएं हैं।’

भुवेन्द्र त्यागी ने अपनी आठवीं पुस्तक के विमोचन के अवसर पर कहा, ‘मुझे ये कथाएं मुंबई की सड़कों पर, आम घरों में, अपने एकदम आसपास मिलीं। वास्तव में ऐसी घटनाएं हम सभी हर रोज देखते हैं। ये हमें प्रेरित और प्रभावित करती हैं। मुंबई और मुंबईकरों की जिजीविषा को समर्पित इस पुस्तक में मुंबई को देश का सबसे जोशीला महानगर बनाने वाले अक्स मौजूद हैं।’

स्टोरी मिरर युवा मेले के समापन समारोह में मेराकी (हाना वैद), नॉक्ड आउट (साबी शेख), यूरोपा (हेवेल पिंटो), टेल्स फ्राॅम ईस्ट ऑफ सिंगालिया (अरुण आचार्य), समांतर सिनेमा (हूबनाथ पांडे), रिक्ता (मनीषा श्री) और पिता व अन्य कहानियां (धीरेन्द्र अस्थाना) पुस्तकों का भी विमोचन हुआ।

2 लाख रुपये के पुस्कार

भारत के सर्वोत्‍तम कहानी पोर्टल स्टोरीमिरर ने मुंबई चार दिवसीय स्‍टोरीमिरर युवा सृजन मेला आयोजित किया। इसमें मुंबई और नवी मुंबई के 120 कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए कहानी और कविता लेखन, पाठ, नुक्‍कड़ नाटक, कला, रचना शिविर जैसे लगभग 25 कार्यक्रम आयोजित किये गये। विजेताओं को दो लाख रुपये के पुरस्‍कार प्रदान किये गये।

स्टोरी मिरर के 30 लाख पाठक

स्‍टोरीमिरर पोर्टल और पुस्‍तक प्रकाशन के क्षेत्र में एक नया नाम है। मार्च 2016 में ही शुरू हुआ स्टोरीमिरर युवा वर्ग में लेखन के प्रति ललक जगाने के लिए चेन्‍नै, नई दिल्‍ली और मुंबई में रचनाशिविर तथा कहानी पाठ के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करता है। इसके पोर्टल पर हिंदी, ओडिया, गुजराती और अंग्रेजी के 6,000 लेखकों की 55,000 कहानियां और कविताएं हैं। स्‍टोरीमिरर के पाठकों की संख्‍या 30 लाख से अधिक है।

संबंधित तस्वीरों के लिए यहां क्लिक करें : Prog Pics

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन